Celebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Women s Empowerment Events in Santkabirnagar रंगोली में जीजीआईसी तो दौड़ में एचआर इंटर कालेज रहा प्रथम, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Women s Empowerment Events in Santkabirnagar

रंगोली में जीजीआईसी तो दौड़ में एचआर इंटर कालेज रहा प्रथम

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले रंगोली और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरTue, 20 May 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
रंगोली में जीजीआईसी तो दौड़ में एचआर इंटर कालेज रहा प्रथम

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में स्त्री शक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जनपदीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी जी थे। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में जीजीआईसी तो दौड़ में एचआर इंटर कालेज प्रथम रहा। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज की कुरीतियों को दूर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद प्रथम स्थान, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज द्वितीय व पीबे गर्ल्स इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।

दौड़ प्रतियोगिता में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि अंकुर राज तिवारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि मालवा क्षेत्र की मराठा शासक अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के विकास में योगदान दिया। अपने कार्यकाल में नारी शक्ति, न्यायप्रियता और धर्मपरायणता का जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सेवा के कार्यों में अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बालिकाओं को नेतृत्व और आत्मविश्वास का मंच प्रदान करना था। यह जनपद की संस्कृति और जागरूकता का प्रतीक है कि हम ऐसी विभूतियों की स्मृति में सामाजिक चेतना को जागृत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर जैसी ऐतिहासिक विभूतियाँ शिक्षा, नारी सम्मान और सामाजिक न्याय की प्रतीक हैं। छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उत्कृष्टता की ओर बढ़ना चाहिए। मंच संचालन संत मोहन त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के आगमन पर एनसीसी कैडेटों द्वारा सलामी दी गई, जिसका संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी जी ने किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा जी ने सभी अतिथियों, प्रतियोगियों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।