Dalit Girls Harassed in Uttar Pradesh Police Arrests Accused दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDalit Girls Harassed in Uttar Pradesh Police Arrests Accused

दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Santkabir-nagar News - धनघटा थाना क्षेत्र में दो दलित बालिकाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दोनों बालिकाओं को साइकिल से जाते समय रोककर छेड़खानी की। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 19 April 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दलित बालिकाओं के साथ थाना क्षेत्र के पौली कस्बे के समीप एक मनबढ़ युवक द्वारा गुरुवार की देर शाम छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के दौरान दोनों बालिकाएं थाना क्षेत्र के पौली कस्बे से घरेलू सामानों की खरीदारी करके साइकिल से वापस घर जा रही थीं। रास्ते में मनबढ़ युवक ने दोनों किशोरियों को रोककर उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे घटना के सम्बन्ध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया है कि गुरुवार की शाम को उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव निवासी एक अन्य 11 वर्षीय बालिका के साथ नजदीकी पौली कस्बे में साइकिल से घरेलू सामानों की खरीदारी करके वापस घर जा रही थी। दोनों पौली कस्बे के आगे बजाज बाइक एजेन्सी के समीप पहुंची थीं। उसी दौरान थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी मनबढ़ युवक सर्वेश सिंह पुत्र परमात्मा सिंह पहुंच गया। घेरकर उनकी साइकिल को रोक लिया। उसके बाद मनबढ़ सर्वेश सिंह दोनों बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने लगा तो बालिकाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंच बीचबचाव कराने की कोशिश करने लगे तो आरोपी सर्वेश सिंह बालिकाओं को भद्दी भद्दी जातिसूचक गालियां और जानमाल की धमकी दिया। कहा कि आज तो बच गयी लेकिन आगे नहीं बच पाओगी।

तहरीर में महिला ने बताया कि घटना को लेकर उसका परिवार काफी दुखी और भयभीत है। बताया जाता है कि घटना के दौरान एकत्र ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई भी कर दी थी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सर्वेश सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता धाराओं के साथ, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।