Police File Case Against Three for Assault and Misconduct in Mahuli Village तीन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ का मुकदमा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice File Case Against Three for Assault and Misconduct in Mahuli Village

तीन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ का मुकदमा

Santkabir-nagar News - महुली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आठ दिन पहले रात को कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की और कपड़ा फाड़ दिया। घर में तोड़फोड़ की गई और बचाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 10 April 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
तीन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ का मुकदमा

नाथनगर हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दिया है।आरोप है कि आठ दिन पूर्व रात के नौ बजे गांव के कुछ लोग वादी की पत्नी से छेड़खानी की। कपड़ा फाड़ दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव करने पहुंचे आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात करीब नौ बजे कुछ लोग पहुंचे। वादी की पत्नी के साथ छेड़खानी किया। कपड़ा फाड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंचे वादी के अलावा अन्य परिजनों की पिटाई किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रतिवादी अमरेश, गिरजेश, राम किशुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।