छाई रही बदली, गर्मी से रही राहत
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को सुबह धूप निकली पर उसके बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में बदली छाई रही। बारिश नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का जरूरी काम काज लटका हुआ। लोग जल्द से जल्द अपने बाहरी काम को समेटने में जुटे हुए हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज जिले में बिगड़ा हुआ है। मौसम खराब होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूढ़े भी घूमते नजर आए। बच्चे मैदान में खेलते रहे। तापमान कम होने की वजह से सभी लोगों ने घर के बाहर बैठ कर पुरवा हवाओं का आनंद लिया। मौसम में नमी होने की वजह से फसलों के भी बेहतर होने का आसार हैं।
नरेन्द्रदेव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने कहा कि आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। हवाएं सामान्य तौर पर तेज गति से पुरवा ही चलेंगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की आशंका है। इस प्रकार का मौसम जायद की फसलों के लिए मुफीद माना जाता है। इससे किसानों को सिंचाई में भी राहत मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।