maa ganga utsav doli departs Gangotri Dham kapat open on 30 April VIDEO yamunotri kedarnath badrinath chardham मां गंगा की उत्सव डोली रवाना, 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट; VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़maa ganga utsav doli departs Gangotri Dham kapat open on 30 April VIDEO yamunotri kedarnath badrinath chardham

मां गंगा की उत्सव डोली रवाना, 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट; VIDEO

मार्कण्डेय पुरी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचने के बाद मां गंगा के साथ भक्तों ने अल्प विश्राम किया। मुखबा के प्राचीन पैदल यात्रा पथ से होते हुए डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची। यहां भंडारे के साथ रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीTue, 29 April 2025 01:00 PM
share Share
Follow Us on
मां गंगा की उत्सव डोली रवाना, 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट; VIDEO

मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए मंगलवार को मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद रवाना हो गई है। भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद डोली बुधवार सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

गंगा पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 10:30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आपको बता दें कि अक्षय तृतीय पर 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

छह माह तक अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में निवास करने के बाद मंगलवार को मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। डोली को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सवा मन (50 किलो) का कलेऊ, स्थानीय पकवान देकर दोपहर 11:57पर मुखबा के ग्रामीणों ने मां गंगा को विदाई दी।

वहीं बुधवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचारण के साथ 10:30 पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मंगलवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में सुबह से ही मां गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

सुबह विशेष पूजा अर्चना और आरती के बाद गंगा की उत्सव डोली को सजाया गया। इसके बाद तय मुहूर्त के अनुसार 11:57 पर मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड की धुन पर मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगा की डोली यात्रा में मुखबा के साथ ही धराली, हर्षिल समेत उपला टकनौर के ग्रामीणों तथा कई तीर्थयात्रि शामिल हुए।

मार्कण्डेय पुरी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचने के बाद मां गंगा के साथ भक्तों ने अल्प विश्राम किया। मुखबा के प्राचीन पैदल यात्रा पथ से होते हुए डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची। यहां भंडारे के साथ रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है।

यहां पूरी रात भजन कीर्तन किया जाएगा। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल और ने बताया कि बुधवा तड़के डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना होगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोचारण के साथ 10:37बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से मंगलवार को गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान की है।

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी पूरी

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सोमवार को पुलिस लाइन में खुले मंच से पुलिस के जवानों से संवाद कर यात्रा प्रबंधन को लेकर सुझाव मांगे और समस्याओं पर चर्चा की।

बताया कि यात्रा क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 6 जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। रात्रि में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल वाहनों की अनावश्यक पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। कहा कि सभी पुलिसकर्मी यात्रियों से मधुर व्यवहार करेंगे और गंतव्य की सही जानकारी देंगे। एसएसपी ने संवाद में आए सवालों और मुद्दों के समाधान के निर्देश भी मौके पर दिए।

तत्पश्चात उन्होंने चारधाम यात्रा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को यात्रा संबंधी ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार है, इसलिए यहां पुलिस की भूमिका अहम है। उन्होंने जवानों से कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।

उन्होंने पुलिस के कुंभ और कांवड़ जैसे बड़े आयोजनों में उत्कृष्ट योगदान की सराहना कर जवानों का उत्साह बढ़ाया। गर्मी के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए पानी और जूस की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बताया कि ड्यूटी स्थल छोड़ने से पहले प्रतिस्थानी के आने का इंतजार अनिवार्य किया गया है।

रजिस्ट्रेशन केंद्र ऋषिकुल मैदान में स्थापित किया गया है। चमगादड़ टापू और बैरागी कैंप क्षेत्र को यात्री होल्डिंग एरिया के रूप में चिह्नित किया गया है। नारसन बॉर्डर को स्क्रीङिंग प्वाइंट बनाया गया है। यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड फ्लैक्सी लगाई गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस बल लगाया

यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक दो, पुलिस उपाधीक्षक छह, निरीक्षक/थानाध्यक्ष/वरिष्ठ उपनिरीक्षक 11 के अलावा उपनिरीक्षक 25, मुख्य आरक्षी और आरक्षी 90, महिला आरक्षी सात, यातायात निरीक्षक एक समेत अन्य पुलिसकर्मी की ड्यूटियां लगाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।