साथियों के साथ घर में घुसकर बैंक एजेंट ने महिला से किया दुर्व्यहार
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी एक

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर एक प्राइवेट बैंक के एजेंट और उसके सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि अचानक बैंक कर्मी एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। घर के अंदर घुसकर ट्रैक्टर उठा ले गया। एतराज करने पर दुर्व्यहार किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी पीड़िता महिला सुभावती पत्नी राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम अपने मकान में अकेले बैठी थी। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक लोग गेट खोलकर मकान के अंदर घुस गए। गाली गलौज करने लगे। एतराज करने पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घर के बरामदे में खड़ा ट्रैक्टर जबरिया उठा ले गए। महिला के अनुसार जब परिजन पहुंचे तो पता चला कि उक्त लोग एक निजी बैंक के एजेंट थे। ट्रैक्टर पर बकाया है। पीड़िता के अनुसार ट्रैक्टर पर बैंक का बकाया है तो उसके लिए बैंक की नोटिस मिलनी चाहिए। किश्त जमा नहीं होने पर ही उसे ले जाना चाहिए लेकिन वह बिना कुछ बताए। ट्रैक्टर को जबरिया उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।