BJP s Journey of Nationalism Millions of Dedicated Workers Contribute to Nation First भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsBJP s Journey of Nationalism Millions of Dedicated Workers Contribute to Nation First

भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

Shamli News - भाजपा की यात्रा राष्ट्रवाद की यात्रा है, जिसमें लाखों कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा का सफर त्याग और समर्पण से भरा है। मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 11 April 2025 01:46 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

भाजपा की यात्रा राष्ट्रवाद की यात्रा है इस महत्वपूर्ण यात्रा में लाखों करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना-2 योगदान दिया है इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम है। उक्त विचार पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नगर पंचायत थानाभवन के सभागार में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा त्याग बलिदान व समर्पण से परिपूर्ण है। लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम की भावना दिल मे लिए देश हित के लिए कार्य किया है। देश की अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया पं. दीन दयाल उपाध्याय ने पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करते हुए अन्त्योदय की बात पर बल दिया देश की एकता अखंडता के साथ-2 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश मे सामाजिक समरस्ता के लिए कार्य किया सुन्दर सिंह भंडारी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी सहित अनेक ऐसे महापुरूष है, जिन्होंने भाजपा को आगे बढ़ाने में अपना सब कुछ लगा दिया वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश चहुमुखी विकास कर रहा है। रक्षा, कृषि, सडक निर्माण, विज्ञान के क्षेत्र के साथ-2 अन्य क्षेत्रो में भी नये-नये कीर्तिमान बन रहे हैं। विश्व में मोदी के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है। मोदी जी के कारण ही कश्मीर से धारा 370 हटी और अयोध्या में श्रीरामचन्द्र का भव्य मंदिर बना है। उत्तर प्रदेश में भी योगी के नेतृत्व में विकास के साथ अध्यात्म का परचम लहरा रहा है। कुंभ में करोड़ों लोगों ने स्नान किया यह अपने आप में विलक्षण है। कानून व्यवस्था दूसरे प्रदेशों को भी प्रेरणा दे रही है। आज भाजपा दो सीट से बढ़कर देश सहित कई प्रदेशों में सत्तारूढ़ है इसके लिए देश के लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण व मेहनत है। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता चौ. हरबीर मलिक ने भाजपा की यात्रा व मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी विस्तार से दी।

सम्मेलन में पूर्व कैबीनेट मंत्री सुरेश राणा ने नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षो पं. पवन गौतम, चक्रेश राणा, रीनू सिरोही, रिषीपाल फौजी सहित पूर्व मंडल अध्यक्षों व उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों का अभिनन्दन किया। सम्मेलन में भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कुसुम लता पाल, गन्ना समिति के चेयरमैन राकेश राणा, सहकारी संघ के चेयरमैन महेश गोयल, चौ. राजेन्द्र सिंह, आनन्द पुण्डीर, ठा. सोमवीर सिंह, रविन्द्र गोयल, आशीष सिंघल, प्रेमचन्द, दीपक लाम्बा, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, धीरज नारंग, ब्रिजेश वाल्मीकि, उमेश सैनी, सुरेश पाल आदि सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।