कल्चरल फेस्ट के द्वितीय विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित
Shamli News - आरके पीजी कॉलेज में कल्चरल फेस्ट का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी गोयल ने प्रथम...

शहर के आरके पीजी कॉलेज में कल्चरल फेस्ट के द्वितीय दिन का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सत्येन्द्र पाल व पूर्व प्राचार्य कांधला डा. प्रमोद कुमारी, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष चौधरी महाराज सिंह एवं सदस्य चौधरी यशपाल सिंह ने किया। बुधवार को कल्चरल फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता रंगोली में प्रथम स्थान सरस्वती ग्रुप, द्वितीय स्थान पर मदर टेरेसा तथा तृतीय स्थान पर लक्ष्मी ग्रुप रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी गोयल, द्वितीय स्थान पर तनीषा तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सानिया और मोनू रहे। सोलो गायन में प्रथम स्थान प्रियाक्षी, द्वितीय स्थान पर मनीषा तथा तृतीय स्थान पर अनुष्का रहे। सोलो डांस में प्रथम स्थान पर तनुवंत, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी तथा तृतीय स्थान पर तृषा रही। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान पर खुशी, निशा ग्रुप, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी, तनुवंत ग्रुप, तथा तृतीय स्थान पर वंशिका प्राची ग्रुप रहा। सभी प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वंशिका और कशिश शर्मा ने किया। कल्चरल फेस्ट का आयोजन महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी के द्वारा किया गया। जिसमें कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्रीकांत वार्ष्णेय, डा. सौरव कुमार पांडे, डा. अजय कुमार, डा. गायत्री त्रिपाठी, डा. चारू गोयल आदि उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।