Municipal Clerk Ashok Kumar Honored for Exemplary Service in Tax Collection पालिका कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMunicipal Clerk Ashok Kumar Honored for Exemplary Service in Tax Collection

पालिका कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Shamli News - नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक अशोक कुमार को अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर वसूली में उनके सक्रिय योगदान और सरकारी योजनाओं को संपन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 10 April 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
पालिका कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक के सराहनीय कार्य को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई कर्मचारी मौजूद रहे। बुधवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने मुख्य लिपिक अशोक कुमार को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर वसूली में सक्रिय योगदान देने, सरकार की योजनाओं को संपन्न कराने, पालिका परिषद के अन्य विभागीय कार्यों में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्य लिपिक अशोक कुमार लगातार कई वर्षों से पालिका परिषद में ईमानदारी के साथ अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी उनसे प्रेरणा ले और जिस तरह से अशोक कुमार नगर पालिका में ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं इसी तरह से सभी नगर पालिका कर्मचारी अपना योगदान दे। प्रशस्ति पत्र मिलने पर मुख्य लिपिक अशोक कुमार ने नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा बिना भेदभाव के जनहित के कार्य करने में कोई भी संकोच नहीं करेगा। पालिका प्रशासन ने उन पर जो भरोसा जताकर उन्हें सम्मानित किया है वह हमेशा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करता रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।