Teacher Dismissed for Fake Documents Arrested in Shravasti फर्जी तरीक से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsTeacher Dismissed for Fake Documents Arrested in Shravasti

फर्जी तरीक से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Shravasti News - श्रावस्ती में फर्जी अभिलेख के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले विनोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पिछले साल बर्खास्तगी के बाद से वह फरार था। उच्च प्राथमिक विद्यालय ददौरा में सहायक शिक्षक...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीFri, 2 May 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
फर्जी तरीक से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

श्रावस्ती, संवाददाता। फर्जी अभिलेख के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले आरोपी को पिछले साल बर्खास्त किया गया था। साथ ही उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिक्षक फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ददौरा में विनोद कुमार पुत्र श्रीप्रसाद सहायक शिक्षक के पद पर तैनात था। विनोद मूलरूप से ग्राम हेंगापुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती का रहने वाला है। विभाग की ओर से अभिलेख सत्यापन में फर्जीवाड़े की आशंका हुई तो नौकरी प्राप्त करने में प्रस्तुत किए गए सभी अभिलेखों की जांच कराई गई।

इसमें उसके अभिलेख फर्जी पाए गए। बीएसए की ओर से वर्ष 2024 में उसे बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही एबीएसए की ओर से उसके विरुद्ध गिरंट थाने में मामला दर्ज कराया गया। बर्खास्तगी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार को गिरंट पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को मुखबिर की सूचना पर बदला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा, मुख्य आरक्षी जयशीष यादव व आरक्षी संजीत वर्मा शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।