कपिलवस्तु समेत तीन पर्यटन स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 9.30 करोड़
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पर्यटन विभाग ने तीन परियोजनाओं की स्वीकृति दी है, जिसमें कुल 9.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कपिलवस्तु के विकास पर 7.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।...

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से तीन परियोजनाओं की स्वीकृत प्रदान की है। इन परियोजनाओं में कुल 9.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से कपिलवस्तु के पर्यटकीय विकास पर अकेले 7.81 करोड़ खर्च होंगे। परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन की ओर से जनपद में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किए जाने के उद्देश्य से पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग की ओर से विकास खंड मिठवल में राम जानकी मंदिर कोटिया गड़ोरी का पर्यटन विकास पर 55.60 लाख, शोहरतगढ़ स्थित भगवान लक्ष्मी नारायन मंदिर जिगिना मंदिर का पर्यटन विकास पर 87.69 लाख व कपिलवस्तु में पर्यटक सुविधाओं का सृजन व अन्य पर्यटन विकास कार्य पर 781 लाख की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। स्वीकृत परियोजनाओं पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ जिले में आने वाले पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।