येसु मसीह का जीवन क्षमा-करुणा का पर्याय
Sonbhadra News - अनपरा,संवाददाता। येसु मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे पर संत फ्रांसिस असिसी चर्च अनपरा
अनपरा,संवाददाता। येसु मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे पर संत फ्रांसिस असिसी चर्च अनपरा में फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ | इस अवसर पर प्रभु ईसा मसीह के अनुयाइयों ने भक्ति-भावना के साथ भाग लिया | चालीस दिनों के व्रत और परहेज के बाद आख़िरी पुण्य सप्ताह में खजूर रविवार मनाया गया | इस सप्ताह में पुण्य वृहस्पतिवार को पल्ली पुरोहित ने ईसामसीह में बारह शिष्यों के प्रतीक स्वरूप बारह ईसाई धर्मावलंबियों के पैर धोकर परस्पर प्रेम करते रहने का सन्देश दिया | गुड फ्राइडे को ईसा मसीह के दुःख भोग और क्रूस मरण को चौदह चरणों में बाँटते क्रूस यात्रा का आयोजन हुआ | अतिथि फादर रिचर्ड मुंतेरो और फादर जोसफ सगायनाथन ने अपने प्रवचनों में कहा कि येसु मसीह का जीवन क्षमा, प्रेम और करुणा का पर्याय है | फादर सुनील ने बताया आगामी रविवार को पुनर्जीवित होने वाले प्रभु ईसा मसीह की स्मृति में ईस्टर संडे मनाया जाएगा |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।