बाउली में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत
Sonbhadra News - म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतेरी टोला में बाउली में नहाने गए अधेड़ की

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतेरी टोला में बाउली में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। करीब दस घंटे बाद रविवार की सुबह शव उतराया हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजवा दिया।
पतेरी टोला निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र स्व. महेश शनिवार की दोपहर घर से कुछ दूर बाउली में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। जानकारी के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि घर वालों ने पानी में डूबने की जानकारी दी थी। जिसके बाद स्थानीय गोता खोरों की मदद से बाउली में अधेड़ की खोज की गई। काफी प्रयास किया गया, लेकिन गहरा पानी और झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिली। गहरी बाउली में लगभग 12 फीट पानी है और किनारे झाड़ियां है। जिससे गोता खोरों को दिक्कत आ रही थी। इस बीच रविवार की सुबह अधेड़ का शव बाउली के किनारे उतराया हुआ मिला। पुलिस सुबह मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।