Mystery Surrounds Unknown Youth s Death Found by Roadside in Nigai Village अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsMystery Surrounds Unknown Youth s Death Found by Roadside in Nigai Village

अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sonbhadra News - कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगाई गांव में बुध बाजार से

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 16 May 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगाई गांव में बुध बाजार से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार की सुबह देखा गया। युवक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। कोन थाना क्षेत्र के निगाई में शुक्रवार की सुबह बुध बाजार से कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। वही पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना में किसी वाहन द्वारा धक्का लगने से उसकी मौत की आशंका जाहिर की है। वही पुलिस का कहना है घटना की जांच की जा रही है और मृत युवक के शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।