Poetry Gathering in Sonbhadra to Honor Martyrs and Indian Army Valor तिरंगा कफन हो अरमान है हमारा...., Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPoetry Gathering in Sonbhadra to Honor Martyrs and Indian Army Valor

तिरंगा कफन हो अरमान है हमारा....

Sonbhadra News - सोनभद्र में शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी द्वारा एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सेना के पराक्रम को नमन किया गया। कई कवियों ने देशभक्ति से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 8 May 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा कफन हो अरमान है हमारा....

सोनभद्र, संवाददाता। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में बुधवार की शाम कवि गोष्ठी का आयोजन शहीद स्मारक करारी में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए आयोजित की गई। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार शिवदास ने शारदे अंधकार हर, ज्योति नव घर-घर भर सुनाया तथा लहर रहा है गगनांगन में गौरव का अभिमान हमारा भारत देश महान सराही गई। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट, निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी ने तिरंगा कफन हो अरमान है हमारा, प्राणों से बढ़कर हिंदुस्तान प्यारा सुनाया और सेना को सैल्यूट किया।

कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने कुर्बान हों वतन पर तिरंगा सदा लहराये, जय हिंद वंदेमातरम की धुन सदा सुनाए, सुनाकर वातावरण में वीर रस का संचार की। सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने तिरंगे में सजे अर्थी बजे धुन राष्ट्र गीतों की, जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले सुनाकर देश को नमन किया। गीतकार दिलीप सिंह दीपक, धर्मेश चौहान एडवोकेट, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर द्विवेदी मेघ, दयानंद दयालू ने भी काव्य पाठ किया। इस बीच एक प्रस्ताव पारित कर पाक में सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए संकल्प लिया गया कि हम सभी सदैव राष्ट्र की अस्मिता को सुरक्षित रखेंगे। इस मौके पर फारुख अली हाशमी, रिषभ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, ठाकुर कुशवाहा, शिवमोचन, बाबूलाल, समर, अनमोल आद्या, अंशिका आदि रहे। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता संरक्षक रामयश तिवारी व संचालन शायर अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।