Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Distributes 561 86 Crores Under Farmer Accident Welfare Scheme आश्रित 292 परिवारों के खाते में भेजी गई 13.15 करोड़ की धनराशि, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsUttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Distributes 561 86 Crores Under Farmer Accident Welfare Scheme

आश्रित 292 परिवारों के खाते में भेजी गई 13.15 करोड़ की धनराशि

Sonbhadra News - सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11690 परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। कार्यक्रम में 292 मृतक आश्रित परिवारों को 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 16 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
आश्रित 292 परिवारों के खाते में भेजी गई 13.15 करोड़ की धनराशि

सोनभद्र, संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार, तहसील ओबरा, घोरावल व दुद्धी में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कलक्ट्रेट सभागार व तीनों तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम में मृतक आश्रित 292 परिवारों के खाते में भेजी गई 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपये की धनराशि भेजी गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाधिकारी बीएन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक रमेश चन्द्र, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ दूबे, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से किसी भी दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों व घायल जिनके हाथ पैर कट जाते हैं, उन परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्राप्त होती है। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से संकट में आये परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है। नपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे समस्या ग्रस्त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से दुर्घटना ग्रस्त परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपये धनराशि की स्थानांतरित की गयी है। जिसमें राबर्ट्सगंज तहसील के 90 लाभार्थी, घोरावल के 43, दुद्धी तहसील के 128 व ओबरा तहसील के 31 लाभार्थी सम्मिलित है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि व निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जाए। जिससे इन परिवारों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार नाथ, आपदा के जगदीश प्रसाद आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।