husband arranged wife second marriage hangama on bride demand with new husband before first night suhagrat दो साल साथ रहने के बाद पति ने पत्‍नी की कराई दूसरी शादी, सुहागरात से पहले दुल्‍हन की इस डिमांड पर हंगामा , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newshusband arranged wife second marriage hangama on bride demand with new husband before first night suhagrat

दो साल साथ रहने के बाद पति ने पत्‍नी की कराई दूसरी शादी, सुहागरात से पहले दुल्‍हन की इस डिमांड पर हंगामा

एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी के साथ दो साल गुजारने के बाद उसकी दूसरी शादी करा दी। शादी में महिला का पति और उसके घरवाले भी शामिल हुए लेकिन महिला अपनी नई ससुराल पहुंची तो उसकी डिमांड पर हंगामा मच गया।

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान, मैनपुरी कन्‍नौजSun, 16 Oct 2022 09:02 AM
share Share
Follow Us on
दो साल साथ रहने के बाद पति ने पत्‍नी की कराई दूसरी शादी, सुहागरात से पहले दुल्‍हन की इस डिमांड पर हंगामा

यूपी के कन्‍नौज में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी के साथ दो साल गुजारने के बाद उसकी दूसरी शादी करा दी। यह नया रिश्‍ता खुद उसकी मां यानि महिला की सास ने खोजा। पिछले 10 अक्‍टॅूबर को शादी हुई तो महिला का पति और उसके घरवाले भी इसमें शामिल हुए लेकिन शादी के बाद महिला अपनी नई ससुराल पहुंची तो सुहागरात से पहले ही ऐसी डिमांड रख दी कि हंगामा मच गया। महिला ने कहा कि वह अपने पहले पति के पास वापस जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार कन्‍नौज की रहने वाली इस लड़की की शादी दो साल पहले कन्नौज के ही सौरिख थाना क्षेत्र के चिकनपुर गांव के युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों दो साल साथ-साथ रहे लेकिन फिर लड़के की मां और परिवार के अन्‍य लोगों ने लड़की की शादी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव के रहने वाले लड़के से तय करा दी।

बनने के बाद कैसा दिखेगा अयोध्‍या में आकार ले रहा राममंदिर, चंपत राय ट्विटर पर साझा की तस्‍वीरें

10 अक्टूबर को युवती और कुरावली निवासी युवक की शादी हो गई। दुल्‍हन की विदाई भी हो गई लेकिन ससुराल पहुंचते ही दुल्‍हन ने हंगामा शुरू कर दिया। वह अपने पहले पति के घर जाने की जिद करने लगी। बात बिगड़ी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

पति की इस करतूत से बौखलाई पत्‍नी पुलिस लेकर पहुंची ससुराल, घर के सामने जमकर हंगामा

महिला के नए पति और उसके बहनोई का आरोप है कि पहले वाले पति ने 30 हजार रुपये लेकर उसकी शादी कराई है। जबकि महिला का कहना है कि वह पहले वाले पति के साथ ही रहेगी। अब पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।