Forest Department Investigates Arson of Shady Plants on Lucknow-Varanasi Expressway अराजकतत्वों ने फूंका वन विभाग का सैकड़ों पेड़, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsForest Department Investigates Arson of Shady Plants on Lucknow-Varanasi Expressway

अराजकतत्वों ने फूंका वन विभाग का सैकड़ों पेड़

Sultanpur News - फोरलेन किनारे रोपे गए थे छायादार पौधे, जांच में जुटा वन विभाग भदैया, संवाददाता लखनऊ-वाराणसी

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 16 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
अराजकतत्वों ने फूंका वन विभाग का सैकड़ों पेड़

फोरलेन किनारे रोपे गए थे छायादार पौधे, जांच में जुटा वन विभाग भदैया, संवाददाता लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के किनारे रोपे गए छायादार पौधों को रविवार की रात अराजकतत्वों ने फूंक दिया। सोमवार की सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की। मामले में कार्रवाई की बात कहीं जा रही है। आग से रामनगर चौराहे पर वन विभाग की ओर से लगाए गए 100 से अधिक पौधे जलकर राख हो गए हैं। बता दे कि, वन विभाग ने एक साल पहले फोरलेन के दोनों किनारों पर भदैंया क्षेत्र में 20 हजार छायादार पौधे लगाए थे। इन पौधों को स्वच्छ पर्यावरण और यात्रियों की सुविधा के लिए रोपा गया था।

स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और वन विभाग को सूचित किया। सुलतानपुर से बनारस तक करीब 150 किलोमीटर की दूरी है। इसमें ढखवा बाजार से सोनांवा बॉर्डर तक 48 किलोमीटर सुलतानपुर जिले में आता है। वन विभाग ने 10 गांवों में फोरलेन के दोनों तरफ पौधे लगाए हैं। इन गांवों में भदैंया, रहायकपुर, पन्नाटिकरी, अभियाकला, गोपालपुर, अभियाखुर्द, मुरारपुर, बिकवाजातपुर, मिश्रपुर पुरैना और हनुमानगंज शामिल हैं। फोरलेन के दोनों तरफ 8 से 12 फीट लंबे पौधे रोपे गए हैं। सुरक्षा के लिए पिलर लगाकर तार से बैरीकेडिंग की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भदैंया अतुल कुमार ने कहा कि पौधों की देखरेख और सुरक्षा वन विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।