छात्रों को मृत दिखाने पर दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस
Sultanpur News - लंभुआ के दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने जिंदा छात्रों को पोर्टल पर मृत दिखा दिया। प्राथमिक विद्यालय मदनपुर और कंपोजिट विद्यालय भतेड़ा में यह गलती हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण...

लंभुआ, संवाददाता। जिंदा होने के बावजूद दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा पोर्टल पर दो छात्रों को मृत दिखा दिया। प्रधानाध्यापक पोर्टल पर त्रुटिवश अंकित होने की बात कर रहे हैं। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों प्रधानाध्यापक को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। लंभुआ विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदनपुर देवरार में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा दो में पढ़ने वाले एक छात्र को जिंदा होने के बाद भी पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय भतेड़ा में कक्षा चार के एक छात्रा को भी पोर्टल पर मृत दिखाया गया है। दोनों बच्चों के जिंदा होने की बात पता चलते ही विद्यालय कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।
दोनों विद्यालय के जिम्मेदार इसे त्रुटिवस पोर्टल पर अपलोड करने की बात कह रहे हैं। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजी गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा बीआरसी पर कोई सूचना नहीं दी गई। दोनों प्रधानाध्यापक त्रुटिवस पोर्टल पर अंकन की बात कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।