Sultanpur Bar Association Seizes Funds and Expels Former Officials Over Financial Irregularities सुलतानपुर-वित्तीय अनियमितता पर बार के पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि जब्त, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur Bar Association Seizes Funds and Expels Former Officials Over Financial Irregularities

सुलतानपुर-वित्तीय अनियमितता पर बार के पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि जब्त

Sultanpur News - सुलतानपुर बार एसोसिएशन ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि की सम्पूर्ण धनराशि जब्त कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। 2020-2021 में घोटाले की धनराशि वापस नहीं करने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 20 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर-वित्तीय अनियमितता पर बार के पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि जब्त

सुलतानपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन ने लाखों की वित्तीय अनियमितता के आरोप में दो पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि की सम्पूर्ण धनराशि जब्त कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। साथ ही दो पूर्व पदाधिकारियों की निधि से आंशिक कटौती की गई है। बार एसोसिएशन में दो कार्यकालों में हुए लाखों के घोटाले की धनराशि वापस नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और सचिव राकेश श्रीवास्तव के कार्यकाल में साल 2020-2021 में तीन लाख 67 हजार रूपये का घोटाला मिला था। जिसे लौटाने को 15 मई तक का समय भी दिया गया, लेकिन धनराशि वापस नहीं हुई।

बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि ये धनराशि दोनों पूर्व पदाधिकारियों की चार - चार लाख की अधिवक्ता कल्याण निधि से बार के खाते में समायोजित की गई है। वहीं वर्ष 2023-2024 में पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडेय एवं सचिव आर्तमणि मिश्र के कार्यकाल में 15 लाख 23 हजार रूपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई। बार अध्यक्ष ने बताया कि साधारण सभा में लिए गए निर्णय के मुताबिक दोनों की चार - चार लाख रूपए की कल्याण निधि जब्त करके बार के खाते में समायोजित कर दी गई है। एडवाइजरी बोर्ड व तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में पुष्ट हुई वित्तीय अनियमितता की शेष धनराशि जमा नहीं करने के कारण दोनों पूर्व पदाधिकारियों की बार से सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।