Tragic Discovery Body of 40-Year-Old Man Found in Gomti River Family in Mourning गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsTragic Discovery Body of 40-Year-Old Man Found in Gomti River Family in Mourning

गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

Sultanpur News - गोसाईगंज के फतेहपुर संगत चपरहवा में गोमती नदी में एक युवक का शव मिला। मृतक राम लाल निषाद (40) मिर्गी से पीड़ित थे और शौच के लिए गए थे। जब वह वापस नहीं आए, तो परिजनों ने खोजबीन की। शव को पोस्टमार्टम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 23 May 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

गोसाईगंज। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर संगत चपरहवा में शुक्रवार सुबह गोमती नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र फतेहपुर संगत निवासी राम लाल निषाद(40) मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। वह गुरुवार देर शाम को शौच के लिए गोमती नदी किनारे गया था। जब रात को वह लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने रात को ही काफी खोजबीन की। शुक्रवार सुबह उसका शव गोमती नदी में पानी मे उतराता पाया गया।

परिजन शव को पानी से निकालकर घर ले आए, और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की पत्नी रीता देवी ने घटना का प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया है। मृतक राम लाल निषाद अपने पीछे पत्नी रीता निषाद, बेटे अमरजीत निषाद, रतन निषाद बेटी शिवांगी को छोड़ गया है। राम लाल निषाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।