Deadly Attack on Executive Engineer at 400kV Substation in Unnao बिजली जेई ने एक्सईएन पर डंडे से किया हमला, केस दर्ज, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsDeadly Attack on Executive Engineer at 400kV Substation in Unnao

बिजली जेई ने एक्सईएन पर डंडे से किया हमला, केस दर्ज

Unnao News - उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में 400 केवी उपकेंद्र पर तैनात एक्सईएन पर जेई ने डंडे से जानलेवा हमला किया। एक्सईएन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेई के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSat, 12 April 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
बिजली जेई ने एक्सईएन पर डंडे से किया हमला, केस दर्ज

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में 400 केवी उपकेंद्र पर तैनात एक्सईएन पर गुरुवार देर रात जेई ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। डंडा वाहन पर पड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सईएन ने पुलिस में तहरीर देकर जेई के विरुद्ध विद्रोह करने के दुष्प्रेरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बिजली 400 केवी स्टेशन पर तैनात है। अधिशाषी अभियंता पीके मिश्र का बुधवार निधन होने से लखनऊ उनके आवास पर गया था। गुरुवार देर रात लौटने पर उपकेंद्र के मुख्य गेट पर पहुंचने पर पहले से मौजूद केंद्र जेई सुधांशु मिश्र ने डंडे से उसके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। डंडा वाहन पर लगाने से क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात के समय वाहन में चालक अजय और एई केसी प्रसाद तथा उमेश शर्मा भी मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस के साथ पीड़ित अशोक कुमार अन्य अधिकारियों के साथ जेई सुधांशु के आवास पर पहंुचे। उसके बाद वह बहाने बनाते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़ित एक्सईएन के मुताबिक सोमवार को जेई सुधांशु ने एई विनोद राम पर मेरे कार्यालय हमला कर दिया था। जेई सुधांशु लगातार हिंसक व्यवहार करने से उपकेंद्र पर भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। दहशत का माहौल होने से कर्मियों को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है। एक्सईएन की तहरीर पर पुलिस ने जेई के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।