Farmers Relieved as Sunshine Rescues Wheat and Mustard Crops After Heavy Rain in Unnao बारिश बाद धूप बनी किसानों के लिए संजीवनी, आस लौटी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFarmers Relieved as Sunshine Rescues Wheat and Mustard Crops After Heavy Rain in Unnao

बारिश बाद धूप बनी किसानों के लिए संजीवनी, आस लौटी

Unnao News - उन्नाव में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप ने किसानों को राहत दी। धूप से गेहूं और सरसों की फसल को सुखाने का मौका मिला। किसान खेतों में लौट आए और कटाई में जुट गए। हालांकि, मौसम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 11 April 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
बारिश बाद धूप बनी किसानों के लिए संजीवनी, आस लौटी

उन्नाव । जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से जलमग्न फसलों को लेकर चिंतित किसानों को शुक्रवार दिनभर रही तेज धूप ने राहत दी है। इससे उनकी गेहूं और सरसों की फसल को संजीवनी मिल गई है। सफीपुर, हसनगंज समेत ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल बचाने की जद्दोजहद में दिखाई दिए। राजू, दुलारे, शिवा, रहुफ ने बताया कि बारिश की वजह से वे गेहूं को थ्रेसर से नहीं कटवा पाए थे। अब सुबह से निकली धूप के कारण सरसों और गेहूं को सुखाकर थ्रेसर से कटवा लेंगे। फसलों पर प्रभाव तो पड़ा है, लेकिन धूप निकलने से बचाने की आस भी जगी है। असल में, भीषण गर्मी के प्रकोप पर गुरुवार सुबह ब्रेक लगा। एकाएक मौसम बदला तो फिर रुका नहीं। तेज आंधी, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, गर्मी से राहत भी मिली पर दूसरे दिन शुक्रवार अलसुबह से मौसम ने फिर करवट ली और धूप निकल आई। इसके बाद किसानों की मायूसी कुछ खत्म हुई। वह वापस अपने खेतों की तरफ लौटे। गट्ठरों को सुखाने के लिए खेतों में फैलाया। इधर, कटाई के लिए भी कुछ किसान जुटे दिखाई दिए। गौरतलब है कि अधिकतर किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेत में ही सूखने के लिए छोड़ दी थी। फसल ठीक से न सूखने और बारिश के कारण वे इसे थ्रेसर से नहीं कटवा पाए थे। धूप निकलने से खेत में कटी गेहूं की फसल को सुखाने का मौका मिल गया है। आशाखेड़ा के किसान राम खेलावन कहते हैं कि किसानों के चेहरे पर अब खुशी लौट आई है। वे जल्द ही फसल को कटर से निकलवाकर अपने घर ले जाएंगे। इस तरह मौसम के सुधरने से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान से बचा लिया गया है।

रिकॉर्ड तपिश ने फिर कर दिया बेहाल

बारिश के बाद फिर जिले में तपिश बढ़ रही है। हीट वेव ने दस्तक दे दी है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल गर्म दिनों की संख्या दोगुना हो सकती है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ने का भी विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बीते मार्च में अधिकतम तापमान ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्च में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि इसके पहले वर्ष 2010 में 24 मार्च को 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। वह मानते हैं कि इस साल रिकॉर्ड गर्म आमजन को बेहाल कर देगी। इधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।