कुत्ता हटाने पर बवाल! लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया, अंगूठा चबाकर हाथ से किया अलग
- पानी भरने के दौरान रास्ते से कुत्ता हटाने की कहने पर दबंगों ने युवक का अंगूठा चबा डाला। उसका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। बचाने आए उसके पिता को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों घायलों का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिली। विवाद के बीच एक आरोपी ने अन्य शख्स का अंगूठा चबाकर हाथ से अलग कर दिया। उसने पीड़ित के पिता को भी पीटा और विवाद केवल एक कुत्ते को हटाने की बात से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बावन टूला में पानी भरने के दौरान रास्ते से कुत्ता हटाने की कहने पर दबंगों ने युवक का अंगूठा चबा डाला। उसका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। बचाने आए उसके पिता को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों घायलों का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बावन टूला निवासी अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह उसका छोटा भाई अरविंद घर के बाहर लगे नल से पानी भर रहा था। आरोप है कि पड़ोसी उदय रास्ते में कुत्ते को लेकर बैठ गया। इसका अरविंद ने विरोध किया। पानी भरते समय कुत्ते को वहां से हटाने के लिए कहा। यह बात दबंग उदय को नागवार लगी। उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो दबंगों ने अरविंद पर लाठी-डंडा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
अरविंद के पिता सुनील कुमार बचाने पहुंचे। दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर मारना पीटना शुरू कर दिया। अरविंद का अंगूठा चबा डाला। इससे अंगूठा हाथ से अलग हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति आगरा रैफर किया गया है। दोनों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज हो रहा है और दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है।