लखनऊ में भीषण सड़क हादसा! दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन घायल
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो की मौत और तीन के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में इटौंजा के महोना में शुक्रवार देर रात दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो की मौत और तीन के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में इटौंजा के महोना में शुक्रवार देर रात दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में इटौंजा के किशुनपुर निवासी 20 वर्षीय महेंद्र अपने मौसेरे भाई के साथ शुक्रवार रात में बाइक से परिचित की शादी में शामिल होने जा रहा था। रात 11 बजे वह इटौंजा किशुनपुर मार्ग पर कच्ची मजार के पास पहुंचा ही था तभी उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे कटवारा निवासी 23 वर्षीय मोहित की बाइक से हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचने मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पांचों घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महेंद्र और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अकबरपुर निवासी आर्यन, किशुनपुर के हरिओम व एक अन्य साथी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी गई है। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही पुलिस मामले में जांच कर रही है।