UP Weather: हीट वेव का येलो अलर्ट, 72 घंटों बाद आंधी-बारिश दे सकती है राहत
उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी है। धूप इतनी तेज रही कि वातावरण में नमी का प्रतिशत सिर्फ आठ रह गया। यह सीजन में सबसे कम रही। अधिकतम तापमान 40.8 पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में 5.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी है। धूप इतनी तेज रही कि वातावरण में नमी का प्रतिशत सिर्फ आठ रह गया। यह सीजन में सबसे कम रही। अधिकतम तापमान 40.8 पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में 5.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। कश्मीर के ऊपर बना नया पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ गया है। इसका असर मैदानी इलाकों पर नहीं होगा। आगे आने वाला विक्षोभ जो वर्तमान में पाकिस्तान के ऊपर है उसका व्यापक असर पड़ सकता है। बिहार और असम के पास स्थित मौसमी परिसंचरण भी उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।
बुधवार को तेज लू चली। यह हवाएं बेहद शुष्क और नुकसान पहुंचाने वाली थीं। अधिकतम नमी के प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की गई। यह मात्र 33 प्रतिशत रह गया। इतनी कम नमी सेहत के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है। नमी कम होने के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लू की औसत रफ्तार 6.2 किमी प्रति घंटा रही। इस दौरान बीच-बीच 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में पश्चिम से पूर्व तक उष्ण लहर अधिक रहेगी। इसमें कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट रहेगा। वैसे पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। कभी रात का तापमान बढ़ रहा है तो कभी रात का तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जाएगा।
एक बार फिर आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा और अगले तीन दिन तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा 43 डिग्री पहुंच सकता है। 27 और 28 के करीब यदि अगला पश्चिमी विक्षोभ सशक्त बनता है तो एक बार फिर आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता है।
इस दौरान तापमान एक दो दिन अचानक गिरेगा लेकिन फिर तेजी से बढ़ने लगेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरे देश में मौसमी उथल-पुथल के चलते उष्ण लहर बीच-बीच में आ रही है और फिर तापमान गिर रहा है। अगले 72 घंटों तक यलो से ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा।