48 students of IIT Dhanbad got 60 lakh package, 3 students of NIT Jamshedpur got 82 lakh package IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख, NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़48 students of IIT Dhanbad got 60 lakh package, 3 students of NIT Jamshedpur got 82 lakh package

IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख, NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज

कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को लाखों के पैकेज लगे हैं। IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख और NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज मिला है। वहीं धनबाद के एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पैकेज मिला है।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 24 April 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख, NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज

आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थान से पढ़ना इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का सपना होता है। यही सपना पढ़ाई पूरी करने का बाद जीवन भर फल देता है। इसका एक फल लाखों की सैलरी भी है। अभी आईआईटी धनबाद और एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इसमें छात्रों को लाखों के पैकेज लगे हैं। IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख और NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज मिला है। वहीं धनबाद के एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पैकेज मिला है।

आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2025 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले हो गई। कैंपस प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कोर्स के 1656 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1025 जॉब ऑफर मिला और 985 छात्र-छात्राओं ने जॉब ऑफर स्वीकार किया। इसी तरह वर्ष 2024-25 के एनआईटी जमशेदपुर की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार कुल 260 से अधिक कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न ब्रांच के विद्यार्थियों को कुल 725 जॉब ऑफर किए गए।

ये भी पढ़ें:रेलवे की रफ्तार को मिलेंगे पंख; जमशेदपुर में इस साल बनेंगे 1800 हाई-स्पीड इंजन
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में गरजा बुलडोजर; जगरनाथ मंदिर के पीछे गिराए गए मकान-दुकान

महत्वपूर्ण यह है कि आईआईटी धनबाद के 48 छात्र-छात्राओं को 50 से 60 लाख रुपए सलाना पे पैकेज मिला है। 27 छात्रों को 40 से 50 लाख रुपए, 30 से 40 लाख सालाना पैकेज पाने वाले छात्रों की संख्या 58 है। औसत पे पेकेज 17.69 छात्रों को मिला है। सबसे कम 6 से 10 लाख का सालाना पैकेज 291 छात्र-छात्राओं को मिला है। हालांकि मिनरल एंड मैटलर्जी इंजीनियरिंग के छात्र सौरव शक्ति को 1.22 करोड़ रुपए सालाना का पे पैकेज मिला है। इसे संस्थान का अब तक सर्वाधिक पैकेज बताया जा रहा है।

एनआईटी जमशेदपुर में प्लेसमेंट की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। प्लेसमेंट के दौरान दिया जाने वाला उच्चतम पैकेज 82 लाख वार्षिक रहा। 82-82 लाख का यह पैकेज तीन अलग-अलग ब्रांच के विद्यार्थियों को दिया गया। संस्थान का औसत पैकेज इस बार 12.63 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया। वहीं, मीडियन पैकेज 11 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया।

एनआईटी जमशेदपुर में इस बार तीन ब्रांच के विद्यार्थियों को सर्वाधिक 82 लाख प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) एवं इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग (ईई) के विद्यार्थियों को 83 -83 लाख का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में 500 एकड़ में बनेंगे एक लाख आवास: इन वर्गों को बसाने का प्लान
ये भी पढ़ें:झारखंड के 24 फीसदी हैंडपंप खराब; केंद्र ने भूजल स्तर की निगरानी के दिए आदेश
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने खत्म किया शिक्षकों के वेतन का भेदभाव; 50 हजार टीचरों की बढ़ेगी सैलरी
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में गरजा बुलडोजर; जगरनाथ मंदिर के पीछे गिराए गए मकान-दुकान
ये भी पढ़ें:सितंबर तक आएंगे 26000 सहायक आचार्य परीक्षा के अंतिम नतीजे; जानिए टाइमलाइन