संकटमोचन में अर्पित की रजत ध्वजा
Varanasi News - वाराणसी में राजस्थान और हरियाणा के मारवाड़ी संगठनों ने 14वें दिन हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी के दौरान संकट मोचन भगवान को 2 किलो 400 ग्राम चांदी की ध्वजा अर्पित की। यह ध्वजा मंदिर के शिखर पर लगेगी। यात्रा...

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। राजस्थान और हरियाणा के मारवाड़ी संगठनों की ओर से हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी के 14वें दिन शुक्रवार को संकट मोचन भगवान को चांदी की ध्वजा का अर्पित की गई। दो किलो चार सौ ग्राम चांदी से बनवाई गई यह ध्वजा मंदिर के शिखर पर लगाई जाएगी।
हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की ओर से कौशल शर्मा, अजय खेमका, पंकज तोदी, सुरेश तुलस्यान ने रजत ध्वजा मंदिर के पुजारी को सौंपी। इससे पूर्व दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ स्थित क्षेत्रपालेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन किया। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल, महेश चौधरी, विश्वनाथ पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, कृष्णकुमार काबरा, कृष्णगोपाल तुलस्यान, रघुदेव अग्रवाल, अजय खेमका, श्याम सुंदर गाडोदिया, विकास शर्मा, सिद्धार्थ कपूर ने आरती उतारी। यात्रा में सबसे आगे वाहन पर संकट मोचन का तैल चित्र रखा गया था जिसे विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित किया गया। रास्ते भर भक्तगण भजन गाते चल रहे थे। भजन मंडली में दिनेश मिश्रा, अमित शर्मा, अशोक कनोडिया, अजय खेमका, पंकज तोदी, पवन शर्मा शामिल रहे। यात्रा रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने प्रभु के चरणों में सामान्य ध्वजाओं का अर्पण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।