खेत में अचेतावस्था में निर्वस्त्र मिली महिला की हालत रही गंभीर
Deoria News - देवरिया में एक गांव के खेत में एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र अवस्था में अचेत मिली है। महिला का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पहचान न हो पाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।...

देवरिया, निज संवाददाता। बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप खेत में अचेतावस्था में निर्वस्त्र मिली महिला की हालत गंभीर बनी हुई। महिला का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में चल रहा है। महिला के बोल न पाने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही महिला की पहचान कर लेने का दावा कर रहे हैं।
कपरवार गांव के समीप गुरुवार की सुबह कुछ महिलाएं गेहूं की कटाई करने पहुंची थी। उसी बीच महिलाओं ने देखा की एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र अवस्था में खते में अचेत पड़ी है। महिलाओं ने बगल में रखे कपड़े से उसे ढका और फिर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद महिला को उपचार के लिए सीएचसी बरहज पहुंचाया गया, वहां से देर रात महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महिला की स्थिति अभी ठीक नहीं है। जिसके चलते वह बोल नहीं पा रही है। उधर शुक्रवार की दोपहर वह वार्ड में फर्श पर लेटी रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मेडिकल कालेज प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया और तत्काल उसे बेड पर लिटवाया। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। महिला का उपचार कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।