होटल के बाथरूम में नहाती महिलाओं का युवक ने बनाया वीडियो, मोबाइल में मिलीं कई अश्लील क्लिप, अरेस्ट
- अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाथरूम में महिलाओं की नहाते समय वीडियो बनाई जाती थी। वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाथरूम में महिलाओं की नहाते समय वीडियो बनाई जाती थी। वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक का जब मोबाइल चेक किया तो सभी दंग रह गए। मोबाइल से कई अश्लील क्लिक पाई गई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है। पुलिस का मानना है कि युवक से कई और जानकारियां मिल सकती हैं।
आजतक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक होटल में सौरभ नाम का व्यक्ति महिलाओं के नहाते हुए का वीडियो बना रहा था तभी आरोपी की परछाई महिला को दिख गई। महिला चीखती हुई बाथरूम से निकल आई। महिला की आवाज सुनकर होटल के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और आरोपी सौरभ को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने एक महिला ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने युवक को मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का जब मोबाइल चेक किया तो कई अश्लील क्लिक मोबाइल से बरामद हुई हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान उसे किसी के होने का एहसास हुआ तो उसे एक परछाई नजर आई। पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी उसका वीडियो बना रहा था। युवक के हाथ में मोबाइल देखकर वह घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी।