Grand Kalash Yatra Marks Prana Pratishtha at Sankat Mochan Balaji Temple शांतिपुरी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand Kalash Yatra Marks Prana Pratishtha at Sankat Mochan Balaji Temple

शांतिपुरी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

शांतिपुरी में संकट मोचन बालाजी मंदिर कमेटी ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा नवनिर्मित मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मंदिरों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 11 April 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
शांतिपुरी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

शांतिपुरी, सवाददाता। संकट मोचन बालाजी मन्दिर कमेटी शांतिपुरी नंबर चार में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नवनिर्मित बालाजी मंदिर शांतिपुरी नंबर चार से शुरू होकर वट वृक्ष देवी मंदिर, शिव मंदिर, गांधीनगर, नंदा देवी मंदिर चंद्रपुरी, प्राचीन शिवमंदिर जयग्राम व शांतिपुरी नंबर तीन होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम आयोजक बालाजी भक्त भास्कर कोरंगा ने बताया कि मंदिर में शुक्रवार शाम को भजन संध्या, शनिवार को हनुमान जयंती पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं अखण्ड रामायण पाठ और रविवार को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण, सायं छह बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं सात बजे भंडारा होगा। कलश यात्रा में मीरा देवी, पुष्पा दीवी, शोभा, ज्योति कोरंगा, विमला कोरंगा, शोभा, दीपाली जोशी, पूजा कोरंगा, भगवती जोशी, गीता जोशी, नीरू कोरंगा, तुलसी कांडपाल, ममता कोरंगा, चंपा, इंद्रा कोरंगा, पार्वती, मुख्य यजमान मोहन सिंह कोरंगा, भास्कर कोरंगा, नीरू कोरंगा, राजेश उपाध्याय, न्यू वर्तमान प्रधान रोहित तिवारी, मनमोहन सिंह, नवीन टाकुली, खीम सिंह मेहता आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।