ज्योतिराव ने महिलाओं की शिक्षा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
Sonbhadra News - सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि फुले ने जातिगत भेदभाव को चुनौती दी और महिलाओं की...
सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले एक दूरदर्शी समाज सुधारक विचारक और कार्यकर्ता थे। जिन्होंने 19वीं सदी के भारत में जातिगत भेदभाव को चुनौती देने और महिलाओं की शिक्षा की वकालत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना जीवन हाशिए पर पड़े हुए समुदायों के उत्थान और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने राजनीतिक जीवन में किसानों नौजवानों महिलाओं आदिवासियों एवं हर तबके के पिछड़े लोगों की लड़ाई सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर, पारब्रह्म सिंह, जितेंद्र उमर, अफरोज खान, पंचदेव सिंह खरवार, केदार यादव, तौफीक अली, राधेश्याम, अर्जुन, कामरान खान, श्रीराम बियार, सत्यम पांडेय, अर्जुन सिंह मोजनवाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।