young man reached the hotel with his girlfriend staff got frightened on hearing girl s scream called police प्रेमिका संग होटल पहुंचा युवक, अचानक कमरे से युवती की चीख सुन दहले कर्मचारी, बुलाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़young man reached the hotel with his girlfriend staff got frightened on hearing girl s scream called police

प्रेमिका संग होटल पहुंचा युवक, अचानक कमरे से युवती की चीख सुन दहले कर्मचारी, बुलाई पुलिस

आगरा में प्रेमिका के साथ होटल पहुंचे प्रेमी ने ऐसी हरकत कर दी कि युवती की चीख निकल गई। कमरे से निकली युवती की चीख सुनकर पूरे होटल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने जाकर देखा तो युवक आग की लपटों में घिरा हुआ था। कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Yogesh Yadav आगरा प्रमुख संवाददाताTue, 8 April 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका संग होटल पहुंचा युवक, अचानक कमरे से युवती की चीख सुन दहले कर्मचारी, बुलाई पुलिस

आगरा के होटल किंग पार्क एवेन्यू में मगलवार को एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा और पिता को फोन कर किसी दूसरे युवक से होने वाली शादी तोड़ने के लिए कहा। युवती ने युवक को समझाने की कोशिश की। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि युवती की चीख निकल गई। युवती की चीख सुनकर कर्मचारी ही नहीं होटल में ठहरे गेस्ट भी दहल गए। कर्मचारी भागकर कमरे पर पहुंचे तो देखा युवक आग की लपटों में घिरा हुआ है। युवती उसे बुझाने की कोशिश कर रही है। इस प्रयास में युवती के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि युवक प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से आहत था।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सुबह सवा ग्यारह बजे सैनिक नगर, टेढ़ी बगिया निवासी 30 वर्षीय चंद्रशेखर और कंचन शर्मा (आशीष विहार, भगवती बाग) होटल पहुंचे। इंस्पेक्टर आलोक कुमार के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी बताया। आईडी दी। होटल वालों ने कमरा नंबर 201 दे दिया। दोनों दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचे। युवती फ्रेश होने चली गई। करीब पांच मिनट बाद कमरे से बाहर आई। कमरे में ज्वलनशील पदार्थ की गंध आ रही थी। कंचन ने चंद्रशेखर से पूछा यह दुर्गंध कहां से आ रही है। उसके हाथ में माचिस थी। चंद्रशेखर ने कंचन से कहा कि अपने पिता को फोन मिला। उनसे बोल की शादी नहीं करना चाहती है। कंचन घबरा गई। उसने कहा घर चलकर बात करना। होटल में तमाशा मत करो।

ये भी पढ़ें:कपल ने दो घंटे के लिए होटल रूम बुक किया था, चार घंटे बाद पुलिस बुलानी पड़ी

चंद्रशेखर ने गुस्से में माचिस से खुद को आग लगा ली। ज्वलनशील पदार्थ उसने अपने सिर से उड़ेला था। आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख युवती की चीख निकल पड़ी। उसने शोर मचाया। पलंग पर पड़ा कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। उसके हाथों में आग लग गई। शोर सुनकर होटल के कर्मचारी आए। आग देखकर उनके होश उड़ गए। अग्नि शामक यंत्र (सिलेंडर) से आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ कर्मचारियों ने चंद्रशेखर के ऊपर कंबल डाले। तब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक और युवती को तत्काल अस्पताल भेजा। सूचना पर युवती के पिता आ गए। वह बेटी को अपने साथ ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 80 प्रतिशत जल गया है। बोल भी नहीं पा रहा है। चेहरा, गला और धड़ से चमड़ी गायब हो गई है।

ये भी पढ़ें:एक पत्नी खोजने होटल पहुंची थी पुलिस, प्रेमियों संग मिल गईं 4 युवकों की पत्नियां

लपटों से घिरे युवक ने लगाई होटल में दौड़

आगरा। चंद्रशेखर के शरीर से लपटें उठ रही थीं। उसने तैश में आग लगा तो ली मगर उसके बाद जो पीड़ा हुई उससे वह बिलबिला गया। कमरे के दरवाजे से बाहर की तरफ भागा। लपटों से घिरे युवक को होटल की गैलरी में भागता देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। वहां उस समय एक सफाई कर्मचारी मौजूद था। उसने शोर मचाया। दूसरे कर्मचारी दौड़कर आए। कमरों में रुके लोग बाहर निकल आए। दहशत फैल गई।

इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची, आग बुझ चुकी थी। युवक बेहोशी जैसी हालत में था। बोल नहीं पा रहा था। कंबल में लपेटकर उसे अस्पताल भेजा गया। युवती के ऊपर भी कंबल डाला गया था। उसके दोनों हाथ कोहनी तक बुरी तरह जल गए थे। सूचना पर युवक और युवती दोनों के परिजन आ गए थे। पूछताछ में पता चला कि यह प्रेम कहानी कुंवारों की नहीं बल्कि शादी शुदा जोड़े के बीच की है।

चंद्रशेखर चांदी की ढलाई का काम करता है। दस साल पहले उसकी शादी अंजली से हुई थी। दो बच्चे हैं। वह पिछले तीन-चार दिनों से परेशान था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान फेसबुक पर कंचन शर्मा नाम की युवती से हुई थी। कंचन शर्मा की वर्ष 2022 में शादी हुई थी। कुछ माह वह अपने पति के साथ रही। उसके बाद पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई थी। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। फेसबुक पर हुई कंचन और चंद्रशेखर की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हो गई। वह तलाक के केस में उसकी मदद करने लगा। दोनों मिलने-जुलने लगे। दोनों में प्यार हो गया। पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व कंचन शर्मा और उसके पति के बीच तलाक हो गया।

कंचन के परिजन उसके लिए रिश्ता देखने लगे। चंद्रशेखर से उसकी शादी संभव नहीं थी। वह पहले से शादीशुदा है। पिछले दिनों एक जगह परिजनों ने कंचन का रिश्ता लगभग तय कर दिया। यह जानकारी चंद्रशेखर को पांच-छह दिन पहले हुई थी। तभी से वह उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। गुस्से में अपने घर से भी चला गया था। बाद में लौट आया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से यह कहकर निकला था कि कारखाने से संबंधित काम है। घरवालों ने उसे जाने दिया। कंचन शर्मा अपने घर वालों से मंदिर जाने की बोलकर निकली थी। दोनों रावतपाड़ा के पास एक जगह मिले। ऑटो से घटिया चौराहे तक आए। वहां से पैदल होटल पहुंचे थे।

आधा लीटर की बोतल में था पेट्रोल

पुलिस ने बताया कि कमरे में आधा लीटर की एक खाली बोतल मिली। उसी में चंद्रशेखर ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था। आशंका है कि उसमें पेट्रोल था। बोतल भी पूरी भरी हुई नहीं रही होगी। बोतल पूरी भरी होती तो उसकी पैंट भी भींग जाती। सिर से ज्वलनशील डालने पर उसका सिर, चेहरा और धड़ गीले हुए थे। उसके कपड़ों ने पहले आग पकड़ी थी।