अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में समस्याओं के समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन वार्ता अब तक नहीं हुई है। अगर इस माह...
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। मानदेय बढ़ाने और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। बुधवार को नगर के एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कम मानदेय दिया जाता है। इस कारण उनके लिए घर का खर्चा चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर पिछले माह कार्यकर्ताओं की ओर से हड़ताल की गई थी। इसके बाद 15 अप्रैल तक समस्याओं के निदान के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वार्ता नहीं हो सकी है। अगर इस माह वार्ता नहीं होती तो मई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फिर से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने रिटायरमेंट के समय दस लाख रुपये देने, सीनियरटी के आधार पर सुपरवाइजर में प्रमोशन, 18 हजार रुपये मानदेय देने आदि की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल, मनोरमा बनौला, कविता जोशी, जानकी भट्ट, कमला आर्या, दीपा बिष्ट, आशा सुप्याल, मीना प्रसाद, बीना काण्डपाल, गीता जोशी, माया जोशी, लीला पांडे आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।