Baisakhi Festival Devotees Immerse in Ramganga River for Rituals रामपादुका में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBaisakhi Festival Devotees Immerse in Ramganga River for Rituals

रामपादुका में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

वैशाखी पर्व पर भक्तों ने रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। रामपादुका मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान किए गए, जिसमें बच्चों के जनेऊ, मुंडन और चूड़ाकर्म संस्कार शामिल थे। दिल्ली से आए उत्तरांचल भ्राति...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 14 April 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
रामपादुका में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

वैशाखी पर्व पर मासी के पन्याली रामगंगा नदी में सोमवार को भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। रामपादुका मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठानों हुए। साथ ही बच्चों का जनेऊ, मुंडन और चूड़ाकर्म आदि संस्कार कराए गए। सुबह चार बजे से ही यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर राम चरणों में जलाभिषेक किया। वैशाखी के पावन पर्व पर बच्चों ने जनेऊ, मुंडन व चूड़ाकर्म संस्कार करवाया। यहां मंदिर समिति के भगवत बिष्ट, प्रधान शंकर जोशी, कैलाश तिवारी, पप्पू तिवारी, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, गणेश पांडे, राजेश फुलोरिया, कैलाश पाण्डे, मुख्य पुजारी हरीश पांडे, पुजारी गणेश पांडे आदि थे।

वहीं, दिल्ली से पहुंचे उत्तरांचल भ्राति सेवा संस्थान के सदस्यों ने सुंदर का पाठ का वाचन किया। यहां सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरदा उत्तरांचली, लोक गायक बिशन सिंह हरियाला, हेम जोशी, अंबादत, दिनेश सिंह, शंकर बिष्ट, मंजू भंडारी, शान्ति बिष्ट, तारा फुलोरिया, देवकी रावत, भावना जुयाल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।