अल्मोड़ा में ग्राइंडर से कटा मिस्त्री का हाथ
अल्मोड़ा में बिहार निवासी मिस्त्री रुस्तम का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया। गंभीर चोट के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सर्जरी के दौरान हाथ की तीन नशें काटी गई थीं और सात टांके लगाए गए।...

अल्मोड़ा। बिहार निवासी एक मिस्त्री का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया। आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया। बिहार निवासी रुस्तम मिस्त्री का काम करता है। गुरुवार को कारखाना बाजार में ग्राइंडर से वह काम कर रहा था। तभी अचानक रुस्तम का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया। इससे हाथ में गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती किया गया। सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ने बताया कि व्यक्ति के हाथ की तीन नशें कट गई थीं। ऑपरेशन कर नसों को जोड़ दिया गया है। इसके अलावा बाहर से व्यक्ति के हाथ में सात टांके लगाए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।