‘पार्टी की मजबूती के लिए संवाद बढ़ाएगी कांग्रेस
कांग्रेस मजखाली ब्लाक कमेटी की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए और भाजपा...

कांग्रेस मजखाली ब्लाक कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प जताया। मजबूत बूथ अभियान को विकासखंड स्तर पर पहुंचाने की सहमति बनी। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कुंवाली में बैठक का आयोजन किया। ब्लॉक प्रभारी गजेंद्र सिंह फर्त्याल और जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने कांग्रेस की रीति नीति और विचारधारा को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा। कहा कि पार्टी जब भी सत्ता में रही हर वर्ग के लोगों का विकास किया। वक्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकारों पर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस कमेटी को सशक्त करने और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाना होगा। बूथ अध्यक्षों ने भी कई सुझाव रखे। ब्लॉक प्रभारी फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के मजबूत बूथ अभियान को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मंडलम अध्यक्ष जगदीश बजेठा, न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र रौतेला, ग्राम प्रधान पद्मनाथ गोस्वामी, कुंदन परिहार, भूपाल राम, दयाल राम, मदन लाल, निर्मल कुमार, प्रताप बजेठा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।