Cross Country Race Organized in Celebration of Dr B R Ambedkar Jayanti अल्मोड़ा में क्रॉस कंट्री दौड़ में विजय ने मारी बाजी, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCross Country Race Organized in Celebration of Dr B R Ambedkar Jayanti

अल्मोड़ा में क्रॉस कंट्री दौड़ में विजय ने मारी बाजी

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती से पूर्व रविवार को नगर में एक क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। इसमें विजय टम्टा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहित गैड़ा और रोहित रंजन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 13 April 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
अल्मोड़ा में क्रॉस कंट्री दौड़ में विजय ने मारी बाजी

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती से पूर्व रविवार सुबह नगर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पहला स्थान विजय टम्टा ने पाया। जयंती आयोजन समिति की ओर से आयोजित दौड़ चौघनपाटा से पुलिस लाइन तक हुई। दौड़ में विजय टम्टा, मोहित गैड़ा, रोहित रंजन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विमल पांडे, जीवन, मनोज नेगी, सूरज कार्की, अंकित भट्ट चौथे से आठवें स्थान पर रहे। विजेताओं को सोमवार को जयंती कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

यहां कोच जीवन प्रसाद, गजेंद्र बिष्ट, पंकज टम्टा, नौशाद अहमद, लता अरोरा, हरीश कनवाल, हरीश गोस्वामी, विनय किरौला, किशन लाल, समिति अध्यक्ष अखिलेश टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्रा, संजय भाटिया, दिगपाल आर्या, सुंदर लाल, महेंद्र प्रकाश, रघुवीर प्रसाद, पंकज कुमार, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, ऋतिक राज, जयदेव, नवीन चंद्रा, नरेंद्र कुमार, रोहित कांत, राजेंद्र प्रसाद, महेश कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।