Baisakhi Celebration RSS Holds Path Sanchalan in Selakui सेलाकुई में बैसाखी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBaisakhi Celebration RSS Holds Path Sanchalan in Selakui

सेलाकुई में बैसाखी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

बैसाखी पर्व पर रविवार को सेलाकुई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से निकाले गए पथ संचलन पर स्थानी

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 13 April 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
सेलाकुई में बैसाखी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

बैसाखी पर्व पर रविवार को सेलाकुई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से निकाले गए पथ संचलन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन पुराना पोस्ट ऑफिस, डिक्सन कंपनी, निगम रोड होते हुए वापस राइंका सेलाकुई पहुंच कर समाप्त हुआ। स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना 1925 में हुई, तब हमारा देश पराधीन था। ऐसे समय में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने चिंतन किया। हमारा देश गौरवशाली है, लेकिन मूलतत्व समाप्त हो रहा है। लिहाजा हेडगेवार ने स्वाभिमान जगाने की जरूरत समझी। उन्होंने अध्ययन किया कि यहां का मूल हिंदू संगठित नहीं है। ऐसा सोचते हुए 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना हुई। यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है।

कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्तित्व का निर्माण करता है। यह सब शाखा से संभव हो पाता है। शाखा टोली के माध्यम से हम संघ का विस्तार करते हैं। पूरे विश्व में जितने भी संगठन हैं वो बचपन से कार्यकर्ता नहीं बनाते, सिर्फ संघ में बचपन से ही जिम्मेदारी दी जाती है। बचपन से ही कूट-कूट कर संघ निर्माण की कार्यशैली डाली जाती है। संघ की शाखा में एक साथ बौद्धिक, शारीरिक कार्यक्रम होते हैं। संघ के स्वयंसेवक जाति धर्म से उठकर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं, जहां पर भी आवश्यकता पड़ती है संघ के स्वयंसेवक तैयार रहते हैं। जिला सह कार्यवाह ने कहा कि हम जिस तरह अपने जन्मदिवस के अवसर पर कुछ संकल्प लेकर अगले साल की योजना बनाते हैं, उसी तरह बैसाखी के पावन पर्व पर सामाजिक परिवर्तन के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बैसाखी के दिन ही धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की नींव रखी गई थी, लिहाजा इस दिन को खालसा सिरजन दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने की। पथ संचलन में नगर संचालक डॉ. पंकज किशोर गौड़, नगर कार्यवाह सुमित सिंह, तहसील प्रचारक पीयूष, विधायक सहदेव पुंडीर, मीता सिंह, अनिल नौटियाल, विजयपाल बर्त्वाल, ज्ञान सिंह राणा, धनंजय बिष्ट, जयकृत राणा, योगेश सेमवाल, प्रकाश भट्ट, संजय कंडारी, संजय सहगल, अखिलेश पाठक, नीतीश कुमार, शिवांश बर्त्वाल, अभिनव बेंजवाल, अभिषेक आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।