District Congress Committee Monthly Meeting Strengthening Party at Booth Level Against BJP Government Failures ‘बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत बनाएंगे ब्लॉक पदाधिकारी, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsDistrict Congress Committee Monthly Meeting Strengthening Party at Booth Level Against BJP Government Failures

‘बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत बनाएंगे ब्लॉक पदाधिकारी

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को ब्लॉक प्रभारी बनाया जाएगा, जो पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे। भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 12 April 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
‘बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत बनाएंगे ब्लॉक पदाधिकारी

पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद सिंह भोज और संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। तय किया कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। वह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। हर माह में ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठक लेंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्द ब्लॉक स्तर पर प्रभारी के रूप में भेजा जाएगा। कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। इसके लिए शिविर लगाकर ट्रेनिंग दी जाएगी। कहा कि आज भाजपा सरकार के शासन में राज्य का हर व्यक्ति परेशान है। पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है। महिला अपराध से लेकर नशा तस्करी चरम पर है। सरकार का इनमें कोई बस नहीं है। हमें जनप्रतिनिधियों और जनता को साथ लेकर लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना होगा। लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताना होगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा की नीतियों में बदलाव नहीं आया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में उठा शराब का मुद्दा

कांग्रेस की बैठक में भी शराब का मुद्दा उठा। पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि एक तरफ जनता बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार गांव-गांव शराब की दुकान खोलकर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रही है। सरकार को प्रदेश को नशे का अड्डा बनाने में तुली हुई है। यह सरकार की पहाड़ के साथ संवेदनहीनता को दर्शाता है।

ये रहे मौजूद

बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, राजेन्द्र बराकोटी, शोभा जोशी, भैरव गोस्वामी, महेश चन्द्र, दीप सिंह डांगी, बीके पाण्डे, सुशील साह, देवेन्द्र बिष्ट, गोपाल कनवाल, तारा चन्द्र साह, निर्मल रावत, एनडी पाण्डे, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, तारा तिवारी, वैभव पाण्डे, विनोद वैष्णव, अमरजीत भाकुनी, महेंद्र बिष्ट, दिवान सतवाल, गजेंद्र फर्त्याल, विक्रम बिष्ट, रमेश लटवाल, प्रताप राम, कार्तिक साह, मुकेश कुमार, हरेंद्र प्रसाद, अमित विष्ट, दीपेश कांडपाल, बाल विक्रम सिंह रावत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।