Farmers Troubled by Wild Boar and Monkey Attacks in Someshwar सोमेश्वर क्षेत्र में जंगली जानवरों ने नष्ट की आलू की खेती, किसान परेशान, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsFarmers Troubled by Wild Boar and Monkey Attacks in Someshwar

सोमेश्वर क्षेत्र में जंगली जानवरों ने नष्ट की आलू की खेती, किसान परेशान

सोमेश्वर के किसान जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। रात में जंगली सूअर खेतों को बर्बाद कर रहे हैं और दिन में बंदर फसलें चुरा रहे हैं। इससे किसानों की धान और आलू की खेती प्रभावित हो रही है। सरकार से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 24 March 2025 12:56 PM
share Share
Follow Us on
सोमेश्वर क्षेत्र में जंगली जानवरों ने नष्ट की आलू की खेती, किसान परेशान

सोमेश्वर। जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान है। रात में जंगली सूअर खेतों को खोदकर तहस-नहस कर रहे हैं। जबकि दिन में बंदरों के झुंड किसान की मेहनत चट कर जाते हैं। सोमेश्वर के न्याय पंचायत चनौदा, मनसारी नाला, रनमन मनान और लाेद घाटी के अलावा ताकुला बसोली में जंगली सूअरों ने किसानों की धान की खेती को चौपट कर दिया है। रात्रि में खेतों को खोदने खड़ी फसल को रौंदने के साथ जंगली सूअर धान की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ललित दोसाद ने बताया कि किसानों ने आलू का बीज लगाया। लेकिन उसे जंगली सूअर खोद कर नष्ट कर रहे हैं। सरकार की ओर से जंगली सूअर और बंदरों की रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण किसान खेती से विमुख होने लगा है। उनका कहना है कि कृषि को बचाने के लिए गांव से जुड़े जंगल क्षेत्र में तारबंदी किया जाना आवश्यक है। किसानों की फसलों के अलावा सब्जियों और दलहनी फसलों को भी जंगली जानवर चट कर जाते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों को हो रहे नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।