अल्मोड़ा में गरजीं जिले की भोजनमाताएं और आशा
मंगलवार को चौघानपाटा में आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की, जिन्हें अनसुना किया जा रहा है। नियमितीकरण और न्यूनतम वेतन 26 हजार...
लंबे समय से मांग के बावजूद समस्याओं का निदान नहीं होने पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ता और भोजन माताएं चौघानपाटा में गरजीं। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप भी लगाया। मंगलवार को आशा कार्यकर्ता व भोजन माताएं चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पहुंची। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि आशा कार्यकर्ता व भोजन माताएं लंबे समय से समस्याओं के निदान की मांग कर रहीं हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। कई बार समस्याओं के निदान के लिए धरने भी दिए गए।
फिर भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। लंबे समय से कार्य करने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कहा कि आशाओं की ओर से समाज सेवा का कार्य किया जाता है। इसके बावजूद सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। आशा कार्यकर्तओं व भोजनमाताओं ने नियमित करने, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने आदि की मांग की। जल्द मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। ये रहे मौजूद यहां प्रदर्शन में विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, भगवती आर्या, ममता भट्ट, हेमा पवार, रेखा आर्या, मुन्नी देवी, तुलसी देवी, माया नेगी, शोभा देवड़ी, हेमा भट्ट, संजू देवी, चंपा देवी, जीवंती देवी, नीमा देवी, गीता देवी, दया आर्या, अंजना आर्या, गोविंदी भट्ट, सुषमा भट्ट, कल्पना मेहता, भावना मेहता, कमला चम्याल, कमला जोशी, महिमा नेगी, इंद्रा रावत, पुष्पा भट्ट, रमा देवी, ममता, कला सुप्याल, गीता बिष्ट, हेमा गुरुरानी, कमला जोशी, सावित्री, प्रेमा देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा चौहान, कमला कनवाल, मोहनी देवी, हेमा अधिकारी, प्रेमा जड़ौत, पार्वती बोहरा आदि रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।