Villagers of Dhanyari Continue Hunger Strike Against Government Neglect द्वाराहाट में ग्रामीणों को मिला नपं अध्यक्ष का समर्थन, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsVillagers of Dhanyari Continue Hunger Strike Against Government Neglect

द्वाराहाट में ग्रामीणों को मिला नपं अध्यक्ष का समर्थन

धन्यारी के ग्रामीणों ने समस्याओं का निदान नहीं होने पर शुक्रवार को आमरण अनशन जारी रखा। वे शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के बावजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 11 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
द्वाराहाट में ग्रामीणों को मिला नपं अध्यक्ष का समर्थन

समस्याओं का निदान नहीं होने पर शुक्रवार को भी धन्यारी के ग्रामीण आमरण अनशन पर डटे रहे। शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को नपं अध्यक्ष संगीता आर्या समेत अन्य लोगों ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। शुक्रवार को भी धन्यारी में ललित सिंह, पान सिंह, जगदीश सिंह और प्रकाश सिंह आमरण अनशन पर डटे रहे। लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के बावजूद भी ग्रामीणों को बिल थमाए जा रहे हैं। आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। विभागीय अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। वहीं, नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, सभासद हेम मठपाल, निरंजन साह, दिनेश आर्या, नारायण रावत आदि ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। यहां बीरबल सिंह, पान सिंह, हरीश सिंह, किशन सिंह, महेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, हेमंत, बालम, पूरन सिंह, रमा देवी, रेखा अधिकारी, हीरा देवी, पूजा, पार्वती देवी, रमा देवी, हेमा देवी, माया देवी, रेबा देवी, कमला देवी, नंदी देवी, रेखा, कुंदन सिंह, अनूप सिंह, पान सिंह, मोहन सिंह, गोपाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।