Congress Prepares for Upcoming Panchayat Elections in Kanda पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कसें कमर: डसीला, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCongress Prepares for Upcoming Panchayat Elections in Kanda

पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कसें कमर: डसीला

कांडा। कांग्रेस ब्लॉक कांडा कमस्यार की यहां आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से इसके लिए अभी स

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 20 May 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कसें कमर: डसीला

कांडा,संवाददाता। कांग्रेस ब्लॉक कांडा कमस्यार की यहां हुई बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से इसके लिए अभी से कमर कसने को कहा। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया सानिउडियार में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव होंगे। इनमें कांग्रेस बढ़चढ़कर भाग लेगी। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य से लेकर ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष पद तक के लिए कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। जीताऊ प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी भी बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसकी तैयारी में जुटने को कहा।

जीवन धपोला को पंचायती प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया, जबकि फकीर सिंह बोरा को अन्य पिछड़ी जाति का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष केवलानंद पांडेय ने किया। इस मौके पर सुनील रावत, सोहन सिंह भंडारी, भूपेश ऐठानी, राजेंद्र राठौर, नारायण सिंह धामी, पूरन सिंह बोरा, राजेंद्र भंडारी, भैरव जोशी, होशियार सिंह धामी, महेश राठौर, रमेश सिंह प्रकाश जोशी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।