हवन यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का समापन
गरुड़ में प्रसिद्ध चक्रव्रतेश्वर मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यजमानों ने सामूहिक पूर्णाहुतियां दीं और व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने कथा की महिमा बताई।...

गरुड़। प्रसिद्ध चक्रव्रतेश्वर मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई है। इस मौके पर समूचा वातावरण शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चारण के स्वरों से गुंजायमान हो उठा। यजमानों ने अग्नि में सामूहिक पूर्णाहुतियां दी। कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने श्रीराम कथा की महिमा को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया। धुंधकारी तारा का उदाहरण देते हुए व्यास ने कहा धुंधकारी ने जब बांस के खंबे में बैठकर बड़ी एकाग्रता से कथा का श्रवण किया तो उसे मुक्ति प्राप्त हो गई। आरती के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तनों की रसधारा से खूब रंग जमाया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत देवकी गिरी माई व पुजारी निरंजन गिरी महाराज ने भक्तों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। भंडारा राजेंद्र सिंह फर्सवाण ने कराया। इस दौरान यजमान हेम चंद्र जोशी, नारायण दत्त जोशी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व जिपंस जनार्दन जनार्दन लोहुमी, हेम चंद्र पांडे, रविशंकर बिष्ट, कैलाश पांडे, जगदीश जोशी, पूरन चंद्र बड़सीला मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।