दर्जा मंत्री व डीएम ने किया कत्यूर महोत्सव स्थल का निरीक्षण
दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरुड़ में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनप्रनिधियों
गरुड़, संवाददाता। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व डीएम आशीष भटगांई ने गरुड़ में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनप्रनिधियों व अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भकुनखोला मैदान में कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो का आयोजन होगा। भकुनखोला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी के करने की संभावना है। डीएम ने कहा कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाय, प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। यहां एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, प्रशासक हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईओ अनुज कुमार, रमेश जोशी, डीके जोशी, दिनेश बिष्ट, मंगल राणा, हेम वर्मा, रोहित कुमार, इंद्र सिंह बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।