गोस्वामी अध्यक्ष व रैखोला बने प्रबंधक
धरमघर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में तिलक गोस्वामी को अध्यक्ष, चंचल सिंह रैखोला को प्रबंधक चुना गया। महेश सिंह भौर्याल उपाध्यक्ष और लता...

धरमघर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव पर्वेक्षक खड़क सिंह खाती के देखरेख में समिति के लिए तिलक गोस्वामी अध्यक्ष, चंचल सिंह रैखोला प्रबंधक चुने गए। इसके अलावा महेश सिंह भौर्याल उपाध्यक्ष, उप प्रबंधक आनंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष लता पांडे, सचिव पीसी जोशी पदेन प्रधानाचार्य बनाए गए। इससे पूर्व कार्यालय में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया। इस मौके पर गोविंद सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र पाठक, दीवान भारती, गणेश राज सिंह चौहान, सुरेंद्र चंद्र बिष्ट, जगदीश गिरी, रेखा बाफिला, पूर्व व्यवस्थापक योगेश हरड़िया, चंद्र सिंह चौहान, पूरन सिंह गड़िया, नवीन पांडेय, दीनदयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।