Uttarakhand Cultural Film Maker Meera Arya Honored with SDG Achiever Award बागेश्वर की मीरा को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsUttarakhand Cultural Film Maker Meera Arya Honored with SDG Achiever Award

बागेश्वर की मीरा को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित

दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम की अध्यक्ष मीरा आर्या को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रदान किया। आर्या ने 17 कटेगरी में से आठवीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 28 March 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
बागेश्वर की मीरा को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित

दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम की अध्यक्ष तथा निर्माता उत्तराखंडी संस्कृति फिल्म मीरा आर्या को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया। दानपुर की बेटी पुरस्कृत होने पर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाज सेविका आर्या का मायका कपकोट के सुडिंग, लोहारखेत में है, जबकि उनका ससुराल रंगली नाकुरी के बाफिलगा गांव में है। सीपीपीजीजी (सार्वजनिक नीति और सुशासन केंद्र) तथा यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने आयोजित किया। 17 कटेगरी के पुरस्कार मे आठवीं कटेगरी में डेकन वर्क एंड इकानोमिक ग्रोथ में योगदान के लिए 97 व्यक्तियों तथा का चयन किया गया। जिसके बाद एसडीजी अचीवर अवार्ड 2023-24 (सतत विकास लक्ष्य) पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। यह अवार्ड मुख्य सेवा सदन में सीएम ने प्रदान किया। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 में कल्याणी सामाजिक संगठन संस्था दिल्ली ने कल्याणी सम्मान, 2022 में शिमला में आयोजित बीइंग वूमन संस्था ने स्वयंसिद्धा सृजन सम्मान भी उन्हें प्रदान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।