Demand to Relocate Veer Chandra Singh Garhwali Statue from Ramleela Maidan वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा अन्यत्र स्थापित की जाए, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsDemand to Relocate Veer Chandra Singh Garhwali Statue from Ramleela Maidan

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा अन्यत्र स्थापित की जाए

गैरसैंण के रामलीला मैदान में स्थापित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की गई है। पूर्व सैनिकों ने बताया कि मूर्ति के पास टॉयलेट होने के कारण यह उचित नहीं है। एसडीएम ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीThu, 17 April 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा अन्यत्र स्थापित की जाए

रामलीला मैदान गैरसैंण में नब्वे के दशक में स्थापित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा अन्यत्र स्थापित करने की मांग का ज्ञापन सैल्यूट तिरंगा सैन्य एवं अर्द्ध सैनिक प्रकोष्ठ संगठन ने गत दिनों एसडीएम गैरसैंण को सौंपा था। पूर्व सैनिक मदन मोहन एवं खीम सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन में कहा था कि रामलीला मैदान के निकट स्थापित पेशावर कांड के महानायक चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के निकट टॉयलेट बना हुआ है, जिस कारण प्रतिमा का यहां स्थापित रहना अब उचित नहीं है। इसलिए इस आदम कद प्रतिमा को जीआईसी मैदान के निकट स्थापित करने की मांग की गई। इस संबंध में एसडीएम अंकित राज ने दोनों पक्षों में सहमति बनाने उपरांत ही कोई निर्णय लेने की बात कही। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी का कहना है कि इस मूर्ति की स्थापना ऐतिहासिक रामलीला मैदान में की गयी है, यही इसका महत्व भी है। क्योंकि यहां आये दिन सभाएं एवं आंदोलन होते रहते हैं तथा कार्यक्रम से पूर्व गढ़वाली को याद कर मालार्पण होता है। यदि किसी कारण प्रतिमा को अन्यत्र ही स्थापित करना है तो इससे विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण या दिवालीखाल में स्थापित किया जाना चाहिए। वहीं चौखुटिया के नवीन जोशी का कहना है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के निकट बने टॉयलट को बंद कर देना चाहिए। 25 दिसंबर 1992 को तत्कालीन यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने इंद्रमणि बडोनी की उपस्थिति में हुई सभा में इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।