सलूड़ डुंग्रा में रम्माण महोत्सव का शुभारंभ
उत्तराखंड के चमोली जिले के सलूड़ डु़ंग्रा गांव में रम्माण महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। पूजा का आरंभ गुरुवार शाम से हुआ और शुक्रवार की रात तक चला। भूम्याल देवता की पूजा मोहन सिंह नेगी के...

विश्व धरोहर और उत्तराखंड की प्राचीन आस्था और विरासत रम्माण का धार्मिक अनुष्ठान चमोली जिले के सलूड़ डु़ंग्रा गांव में आरम्भ हो गया है। गुरुवार की सांय से आरम्भ रम्माण के धार्मिक अनुष्ठान की पूजा देर रात 2 बजे तक चली। शुक्रवार प्रातः से फिर विधि विधान और मंत्रों के साथ आरम्भ हुई। शुक्रवार की रात्रि तक पूजा आयोजित की गई। शनिवार को भूम्याल देवता क्षेत्रपाल महाराज अपने मूल मंदिर में विराजमान होंगे। रम्माण आयोजन समिति के अध्यक्ष शरत सिंह बंगारी ने बताया कि सलूड़ डुंग्रा में विश्व धरोहर में सम्मिलित रम्माण महोत्सव की शुभ शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हो गयी है। ग्राम के कुलदेवता भूमियाल देवता की पूजा इस वर्ष सलूड़ डुंग्रा के निवासी मोहन सिंह नेगी के निवास स्थान पर संपन्न हो रही है। जो पिछले वर्ष से ही यह धार्मिक परंपरा निभा रहे हैं। मंगलमय मुहूर्त में राजपुरोहित एवं कुलपुरोहित द्वारा भूमियाल देवता की पूजा का प्रारंभ कराया गया। पूजा की प्रक्रिया पंचांग पूजन से आरंभ हुई, जिसके पश्चात वेदपाठ व धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गये शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे तक चली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।